इरफाना हत्याकांड में आरोपित देवर गिरफ्तार
https://www.shirazehind.com/2019/11/blog-post_995.html
जौनपुर। शाहगंज कोतवाली पुलिस ने बहुचर्चित इरफाना हत्याकांड में
नामजद आरोपित देवर को करीब नौ महीने बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा
है कि उसके पास से हत्या में प्रयुक्त बाइक व पिस्टल बरामद हो गई है।
गत 12 फरवरी को जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर मजडीहा गांव के समीप इरफाना की दिनदहाड़े गोली मारकर उस समय हत्या कर दी गई थी जब वह टैंपो में सवार होकर खेतासराय से शाहगंज जा रही थी। पड़ोसी जिले आजमगढ़ के फूलपुर थाना क्षेत्र के विशेखा गांव की इरफाना की मां की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मृतका के देवर मोहम्मद दानिश व मोहम्मद मुस्तकीम निवासी भुड़कुड़हा थाना खेतासराय को आरोपित के तौर पर नामजद किया था। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश सिंह ने सूचना पर सोमवार की तड़के मोहम्मद दानिश को उसरहटा रेलवे क्रासिग के समीप से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि आरोपित की निशानदेही पर दानिश के घर के बगल स्थित पशुशाला से घटना में प्रयुक्त पिस्टल, कारतूस व बाइक बरामद कर लिया। आवश्यक लिखा-पढ़ी के बाद पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया।