मेडिकल कालेज का निर्माण शीघ्र किया जाय पूरा : के रविन्द्र नायक

जौनपुर। जिले के नोडल अधिकारी व ग्राम्य विकास सचिव/ आयुक्त ने आज सिद्दीकपुर में बन रहे मेडिकल कालेज और  मीरपुर में निर्माणधीन आश्रय भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण में भारी खामियां मिलने पर उन्होंने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियो को कड़ी फटकार लगते हुए काम में तेजी लाने का आदेश दिया।
  जनपद के नोडल अधिकारी एवं सचिव/ आयुक्त ग्राम्य विकास के रविन्द्र नायक ने राजकीय मेडिकल कालेज सिद्दीकपुर का स्थलीय निरीक्षण किया।
  निरीक्षण के दौरान मेडिकल कालेज के निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि टाटा कम्पनी  पहले से प्रोजेक्ट कार्य कर रही है उसका एक्टेशन लेटर 23 अक्टूबर को भेजा गया था उसको राजकीय निर्माण निगम को शीघ्र ही एक्सटेन्ड कराने का निर्देश दिया। नोडल अधिकारी ने मेडिकल कालेज के ग्राउड तल, प्रथम तल और द्वितीय तल को जल्द से जल्द पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि हमारे पास पर्याप्त धनराशि है जिससे ये कार्य पूर्ण हो सकते है। उन्होंने मेडिकल कालेज की तकनीकि जांच बीएचयू से कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
मेडिकल कालेज के बाद के0 रविन्द्र नायक ने नगर के मीरपुर में निर्माणधीन आश्रय भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि प्लास्टर की फिनिसिंग अच्छे ठंग से नही हुई है तथा बिजली के सभी उपकरण, टाॅयलेट सीट खराब  है जिन्हे तत्काल बदलवाने का निर्देश कार्यदायी संस्था सीएनडीएस दिया। नोडल अधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी गौरव वर्मा को निर्देश दिया कि मानीटरिंग करते हुए 15 दिन के अन्दर व्यवस्थाओं को ठीक कराकर आश्रय भवन नगर पालिका को हैण्डओवर करा दिया जाय। उन्होंने सभी जगहों पर एलईडी का ही बल्ब लगाने का निर्देश दिया।
  इस अवसर पर जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी गौरव वर्मा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रामदरश यादव आदि उपस्थित रहे।

Related

news 3838835495465071621

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item