नकली नोट तस्कर गिरफ्तार ,23 नकली नोट बरामद

जौनपुर। गौराबादशाहपुर पुलिस ने सोमवार को इटैली बाजार में नकली नोट तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से सौ के 23 नकली व 16 असली नोट बरामद हुए हैं। आरोपित से पूछताछ की जा रही है।
बाजार में इंद्रजीत सिंह चौहान की किराना की दुकान पर एक व्यक्ति कुछ सामान खरीद रहा था। उसी समय गश्त करती जा रही पुलिस के वाहन को देखते ही वह बिना नंबर की बाइक से भागने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने पीछा कर  कड़ी मशक्कत के बाद उसे धर दबोचा। तलाशी में उसके पास से सौ के 23 नोट नकली और 16 असली नोट, दो मोबाइल फोन बरामद हुए। भागने के दौरान एक मोबाइल फोन रास्ते में कहीं गिर गया। थानाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए आरोपित ने अपना नाम इरफान अहमद निवासी चक इंग्लिश थाना बक्शा बताया। अंदेशा है कि वह अपना नाम व पता फर्जी बता रहा है। इसकी पुष्टि के लिए बक्शा थाना पुलिस से संपर्क किया गया है। आरोपित ने सख्ती से पूछताछ में नकली नोट के धंधे में संलिप्त होने की बात स्वीकार की है। पूछताछ पूरी होने के बाद मुकदमा दर्ज कर मंगलवार को आरोपित का चालान किया जाएगा।

Related

news 1925212952120180143

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item