नोडल अधिकारी ने कानून व्यवस्था समीक्षा की औपचारिकता की पूरी
https://www.shirazehind.com/2019/11/blog-post_628.html
जौनपुर। सचिव एवं आयुक्त ग्राम्य विकास विभाग उत्तर प्रदेश शासन/नोडल
अधिकारी के0 रविन्द्र नायक की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार
में विकास कार्यो एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
बैठक में नोडल अधिकारी ने समस्त अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी शासन की योजना का लाभ आम जनता तक पहुंचाएं। शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में प्रगति लाएं। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने विभागों के लक्ष्य को समय से पूर्ण करें एवं कार्य में लापरवाही किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नोडल अधिकारी ने कहा कि धान खरीद सीधे किसानो से सत्यापन के बाद की जाये, बोरियों की कमी न हो। किसानों को धान खरीद का भुगतान तत्काल किया जाये। उन्होंने पुलिस अधीक्षक रविशंकर छवि को निर्देशित किया कि कानून व्यवस्था को मजबूत करे तथा महिला उत्पीड़न सम्बन्धी मामलो को मम्भीरता से ले। अपराधियों पर नियंत्रण रखे, उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही करे। अपराधियों की जानकारी जिले की बेवसाइट पर भी अपलोड करे। उन्होंने कहा कि तश्करों एवं शराब माफियाओं के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करे। 30 नवम्बर तक सभी सड़को को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि जो भी सड़के अभी तक गड्ढामुक्त की जा चुकी है उनका सत्यापन कराया जाय। निर्माणधीन गौशालाओं का निर्माण कार्यशीघ्र पूर्ण करे। गौशालाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि जो भी निराश्रित गोवंश छुट्टा घूम रहे हैं उन्हें अस्थाई गौशाला में शिफ्ट करें। उन्होंने कहा कि गोवंश संरक्षण मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में है इसलिए किसी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसानों के लिए एक हेल्पलाइन नम्बर बनाये, जिससे किसान अपनी शिकायते दर्ज करा सके। उन्होंने आबकारी अधिकारी को निर्देशित किया कि ऐसे ढाबे चिन्हित करें जहा पर अवैध शराब बेची जा रही है इसके साथ ही पुलिस के साथ संयुक्त आपरेशन चलाकर अवैध एवं कच्ची शराब बिक्री पर रोकथाम लगाने का निर्देश दिया। नोडल अधिकारी ने आरटीओ से टैªफिक डायवर्जन की जानकारी प्राप्त किया।
नोडल अधिकारी ने भू-माफियाओं के अवैध कब्जों को हटाने के निर्देश सभी उपजिलाधिकारी को दिये। उन्होंने कहा कि अवैध खनन पर भी अंकुश लगाया जाय, अवैध खनन किसी भी दशा में नही होना चाहिए। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए नोडल अधिकारी ने प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डेन कार्य का कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। जनपद में 19 सरकारी एवं 07 प्राइवेट हॉस्पिटल प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत पैनेल्ड है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं शौचालय निर्माण में भी तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री आवास में शौचालय बना होना चाहिए। नोडल अधिकारी ने स्वास्थ्य, जल निगम, पंचायत विभाग संयुक्त रुप से हैण्डपम्पों का निरीक्षण करेंगे तथा जिन हैण्डपम्पों में आर्सेनिक मिश्रित पानी आये उसे उखाड़ दें। इसीप्रकार पेंशन, स्कुली बच्चों की पढ़ाई की गुणवत्ता, विद्युत आपूर्ति, कृषि विभाग, ट्यूबेल, सिचाई विभाग आदि की समीक्षा की गयी तथा समीक्षा के दौरान सभी को निर्देशित किया कि जिसकी गुणवत्ता खराब है वे अपने विभाग की गुणवत्ता में जल्द से जल्द सुधार लाये अन्यथा उनके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।
इस अवसर पर जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक रविशंकर छवि, मुख्य विकास अधिकारी गौरव वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक शहरी, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अपर जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 रामजी पाण्डेय, नगर मजिस्टेªट सुरेन्द्र नाथ, जिला विकास अधिकारी दयाराम, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी रामदरस यादव सहित जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।