विरोध मार्च को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया

जौनपुर। बीएचयू के प्रोफेसर फिरोज खान के समर्थन में सपा कार्यकर्ता आगे आ गये है।  काशी हिंदू विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर डा0 फिरोज  खान की नियुक्ति के समर्थन में सपा नेता ने शहर में विरोध प्रदर्शन किया । केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए टीडी कालेज से पैदल मार्च कर शहर में विरोध प्रदर्शन किया , मार्च को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सकी।  श्री मिश्रा ने कहा कि विद्वान का कोई धर्म और जाति नहीं होता वह सभी छात्रों के लिए एक  समान है , जो लोग किसी धर्म विशेष के नाम से उनकी नियुक्ति को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं यह पूरी तरह से अनुचित और निराधार और निंदनीय है । बीएचयू शिक्षा का मंदिर है जहां जाति धर्म से कोई संबंध नहीं होता और सबको समान अधिकार है । उन्होने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि कुछ लोगों के इशारे पर फिरोज खान को परेशान किया जा रहा है उनके ऊपर मानसिक  दबाव डाला जा रहा है  जिससे वह परेशान होकर बीएचयू छोड़कर चले जाएं।  फिरोज खान के समर्थन में हम लोग हमेशा उनके साथ खड़े हैं आवश्यकता पड़ेगी तो  हमलोग प्रदेश स्तरीय आंदोलन करने को भी बाध्य होंगे । इस मामले को लेकर जल्द ही हम लोग मानव संसाधन विकास मंत्रालय को पत्र लिखेंगे कि फिरोज खान के साथ न्याय किया जाए  आज पूरा प्रदेश फिरोज खान के समर्थन में खड़ा है । विरोध प्रदर्शन में    सनी यादव बिट्टू ,धीरज यादव, सौरव यादव, चंद्र प्रताप यादव, निहाल यादव ,अंकित यादव, सनी यादव बिट्टू ,शशांक यादव ,शैलेश विश्वकर्मा ,सिरोहित यादव, सतीश यादव ,शैलेश यादव, सुधीर यादव और लोग हैं।

Related

featured 6884796480846090324

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item