महिलाओं के जागरूकता से ही उत्पीड़न में आयेगी कमी

 जौनपुर।  अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा पखवाड़ा के अंतर्गत धनेश्वर यादव महिला महाविद्यालय मोकलपुर   में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें संविधान दिवस के रूप में मिली मान्यताएं और अधिकारों,  एवं महिलाओं के साथ हो रहे उत्पीड़न, घरेलू हिंसा पर उनके अधिकारों के बारे में  चर्चा की गई। लोगों ने एक स्वर से कहा कि महिलाओं का सम्मान होना चाहिए, उनके साथ हो रहे छेड़खानी, बाल विवाह, दहेज उत्पीड़न, हिंसात्मक ,शारीरिक हिंसा  नहीं होना चाहिए यदि ऐसा हो रहा है तो समाज को  मिल बैठकर इसको रोकने की ठोस रणनीति बनानी चाहिए । कार्यक्रम में राममूरत यादव व प्राचार्य सहित सैकड़ों की संख्या में बालिकाओं ने भाग लिया । कार्यक्रम का आयोजन ग्रामीण विकास एवं प्रशिक्षण संस्थान के द्वारा आयोजित किया गया था कार्यक्रम का संचालन एवं सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापन सामाजिक कार्यकर्ता रमेश यादव ने किया रमेश यादव ने बताया कि अभियान में वाद- विवाद प्रतियोगिता, रंगोली, विचार गोष्ठी, मानव श्रंखला, हस्ताक्षर अभियान, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।  यह संदेश दिया जा रहा है कि महिला समाज की हिस्सा है इनको उचित सम्मान दे और इनके द्वारा ही पीढ़ी का संचालन हो रहा है।  गुड़िया, सरोजा, प्रियंका, अंजनी ,श्रद्धा ,सुष्मिता, वंदना, पूजा आदि लोग उपस्थित रहे।

Related

news 8785594917538766480

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item