नोडल अधिकारी की जांच में मिली ब्लाक में खामियां,बीडीओ को लगाई फटकार
https://www.shirazehind.com/2019/11/blog-post_467.html
जौनपुर। जिले के नोडल अधिकारी एवं ग्राम्य विकास विभाग के सचिव के
रवीन्द्र नायक ने मंगलवार को केराकत ब्लाक कार्यालय का निरीक्षण किया। वे
करीब साढ़े ग्यारह बजे ब्लाक पहुंचे थे। वे सीधे ब्लाक सभागार में गए जहां
उन्होंने पहले से मौजूद कर्मचारियों को संविधान के मूल कर्तव्यों की शपथ
दिलाई।
उसके बाद उन्होंने ब्लाक परिसर और कार्यालय के मनरेगा, आवास
आदि विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया। मनरेगा के तहत ब्लाक के 27 गांवों में
पिछले सात महीने से काम नहीं होने और मास्टर रोल जारी नहीं होने पर बीडीओ
राम दरश चौधरी को फटकार लगाई। बीडीओ ने गांवों में धान कटाई की बात कहकर
अगले तीन दिनों में मास्टर रोल बनाने का भरोसा दिया।
पीएमवाई योजना में आवास की स्थिति संतोषजनक मिली जबकि एक
दर्जन पट्टा लंबित होने पर फटकार लगाई। लेखाकार कार्यालय में फाइलों पर
नंबरिंग नहीं होने और पेमेंट की नोटशीट नहीं लगी होने पर एक बार फिर भड़क
गए और व्यवस्था सुधारने की नसीहत दी।
वहाँ से होते हुए सचिव बेहड़ा ग्राम पहुच जन चौपाल लगा लोगों
की समस्याओं को सुना। वहां से वापस केराकत नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य
केंद्र पहुँच केंद्र का निरीक्षण किया ,जहां पर छतिग्रस्त छत को देखते हुए
चिकित्सा अधीक्षक राजेश कुमार को उसे सही कराने की हिदायद दी।बाकी सब कुछ
ठीक ठाक पाया गया।वहाँ से होते हुए केराकत कोतवाली व कचहरी पहुच निरीक्षण
करते हुए सब व्यवस्थित पाया।
इस अवसर पर सीडीओ गौरव वर्मा,सिटी सीओ अनिल
पांडेय, सीओ रामभवन यादव, कोतवाल बिंद कुमार आदि मौजूद रहे।

