बारातियो से भरी कार को ट्रक ने मारी टक्कर , चार लोग घायल

जौनपुर । मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के सरौना गांव में  शुक्रवार की रात 12:30 बजे बारातियो से भरी कार और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई जिसके चलते कार खाई में पलट गई  इस हादसे में चार लोग जख्मी हो गए । सभी को मड़ियाहूं स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया ।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को वाराणसी से बरसठी थाना के तेजगढ़ गांव में बारात आयी थी इस बारात में शामिल होने के बाद  चार पहिया वाहन से बाराती लौट रहे थे अचानक  सरौना गांव में बारातियो से भरी कार को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे  वाहन अनियंत्रित होकर खाई में चली गई। उसमें सवार जनक पटेल,मुकेश, शिवलाल, बाबू वाराणसी के थाना लंका छित्तूपुर भगवानपुर निवासी चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि ड्राइवर मनोज बाल बाल बच गए। सूचना पर पहुंची रामपुर एवं मड़ियाहू की पुलिस ने चारों लोगों को मड़ियाहूं सीएचसी पहुंचाया। जहां बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया लेकिन हल्की चोटे होने के कारण सभी बनारस चले गए।

Related

featured 3496533186004002558

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item