दबंगों के आगे पुलिस ने टेका घुटना, दावत छोड़ जानबचाकर भागी पुलिस



जलालपुर- स्थानीय थाना क्षेत्र के नेवादा गांव के मल्हान बस्ती में शुक्रवार की रात खुटहन थाना क्षेत्र के किलकिछा गांव से  बारात आई हुई थी।द्वारपूजा के समय धूमधाम से रोड लाइट डिजे से बरात लगाया गया और डीजे की धुन पर बराती झूम कर डांस कर रहे थे तभी कुछ बातों को लेकर कुछ लोगो से कहासुनी हो गई।   दावत खाने के लिए बरात में पुलिस भी मौजूद थी कुछ देर बाद दबंग 5 -6 की संख्या में लाठी डंडा लेकर आये और  दूल्हे के भाई को जमकर पीटा दबंगो  की पिटाई से दूल्हे के भाई को सर फूट गया और अन्य कई जगहों पर चोटे आई है।  दबंगों की पिटाई  देख मौके पर मौजूद पुलिस अपनी जान बचा कर भाग खड़ी हुई। दबंग यही नहीं रुके वह लोग बरात में आए डीजे तथा रोड लाइट  में भी  तोड़फोड़ किया। गांव वाले के हस्तक्षेप के बाद दबंग भाग खड़े हुए।

Related

crime 7949071092351070527

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item