राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के तहत निबंध लेखन प्रतियोगिता सम्पन्न



जौनपुर।  ब्लॉक संसाधन केंद्र मुफ्तीगंज पर राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के  तहत निबंध लेखन प्रतियोगिता, विज्ञान विषय संबंधित चित्रकला पोस्टर प्रतियोगिता, विज्ञान एवं गणित क्विज प्रतियोगिता  का आयोजन किया गया जिसमें पोस्टर प्रतियोगिता में प्रिंस सरोज पूर्व माध्यमिक विद्यालय भुइली ने  प्रथम और गौरव सरोज अभिनव पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवकली द्वितीय और रेनू चौहान पूर्व माध्यमिक विद्यालय कदहरा ने  तृतीय स्थान प्राप्त किया lनिबंध प्रतियोगिता में अनुपमा पूर्व माध्यमिक विद्यालय पसेवां ने  प्रथम स्थान प्राप्त किया,  साहिबा बानो पूर्व माध्यमिक विद्यालय पित्तूपुर  तथा सिमरन यादव पूर्व माध्यमिक विद्यालय भुइली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया और गणित एवं विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मुकेश मौर्य पूर्व माध्यमिक विद्यालय भुइली का रहा द्वितीय स्थान विवेक पूर्व माध्यमिक विद्यालय एकौनी एवं तृतीय स्थान अंकित पूर्व माध्यमिक विद्यालय सकरा का रहा l इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी संजय यादव ने कहा इस तरह की प्रतियोगिताओं से छात्रों में जिज्ञासा आधारित शिक्षा को बढ़ावा मिलता है एवं विवेकपूर्ण और तार्किकता का विकास होता है l इस अवसर पर रामदुलार यादव, रामजीत यादव,  उमाशंकर यादव,  रघुराज यादव शशि राय एवं कविता,जितेंद्र यादव,  सतीश पाठक,  राजकुमार यादव आदि उपस्थित रहेl
 

Related

featured 5833495855802394714

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item