डीएम ने किया प्राथमिक विद्यालय सरायदेवा का किया गया निरीक्षण
https://www.shirazehind.com/2019/11/blog-post_778.html
जौनपुर। जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह द्वारा प्राथमिक विद्यालय
सरायदेवा, रामपुर खुर्द मछलीशहर में कायाकल्प के तहत कराये जा रहे कार्य का
निरीक्षण किया। विद्यालय में कमरो में टाइल्स तथा विद्यालय प्रंगड में
इन्टरलाकिंग का कार्य कराया जा चुका है। जिलाधिकारी ने विद्यालय में छत पर
टूटे हुए प्लास्टर कराने, एलईडी बल्ब, नये पंखे तथा कक्षा में नये बोर्ड
लगाने के निर्देश दिये। बच्चों को हाथ धोने के लिए वाशवेसिन लगाने के
निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिये गये।
जिलाधिकारी द्वारा पूर्व में की गयी बैठक में प्रत्येक ब्लाक के 15-15 विद्यालयो में 30 नवम्बर तक कायाकल्प के तहत कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये थे जिसे बढ़ाकर जिलाधिकारी द्वारा 10 दिसम्बर तक कर दिया गया है।