एसपी ने किया दो थानों की निरीक्षण, लगायी फटकार
https://www.shirazehind.com/2019/11/blog-post_793.html
जौनपुर। केराकत कोतवाली का पुलिस अधीक्षक रविशंकर छवि ने औचक निरीक्षण किया। थाने पर पहुंचते ही रजिस्टर आदि चेक करते हुए मिली खामियों पर कोतवाल पर भड़के। चेकिंग न होने व गैंगस्टर पर कड़ी कार्रवाई न करने पर सख्त हिदायत देते हुए कहा। कितने मामलों का केस दर्ज है अभी तक व निस्तारण कितने किए गए। उन्होने अपराधियों की जानकारी मांगी। एसपी ने कहा अपराध रुक नहीं रहा है । इसके कारण थाने पर प्रभारी पर भी कार्रवाई हो सकती है।
इसी प्रकार पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना जलालपुर का औचक निरीक्षण किया गया। अचानक पहुँचने से पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया, उन्होने अवकाश से समय पर वापस न आने पर थानाध्यक्ष जलालपुर की गैर हाजिरी दर्ज कराई गई। अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान गैंगस्टर, गुंडा, 110 आदि की कार्यवाही में शिथिलता को लेकर क्षेत्राधिकारी केराकत को जांच सौंपी गई है। थाने पर तैनात पहरा के राइफल की साफ सफाई व रखरखाव काफी खराब था जिसको लेकर काफी नाराजगी व्यक्त की गई है व कड़ा रुख अख्तियार किया गया। थाने में खड़े वाहनों के निस्तारण ना करने के लिए भी कड़े निर्देश दिए गए। कार्यालय व थाना परिसर की साफ-सफाई अभिलेखों के रखरखाव आदि को लेकर फटकार लगाई गई।