गरीब छात्रा खुशबू को प्रदान किया साइकिल

जौनपुर। हर तबके के छात्रों को अंग्रेजी भाषा की ट्रेनिंग देने वाली रेनेसेंस इंस्टिट्यूट ऑफ इंग्लिश लैंग्वेज एंड लिटरेचर की छात्रा खुशबू सोनी को प्रदान किया गया साइकिल। जफराबाद की रहने वाली तिलकधारी महाविद्यालय की बी ए तृतीय वर्ष की छात्रा खुशबू सोनी जो अत्यंत गरीब एवं यतीम है, जो अपने मेहनत एवं खुद के आय से शिक्षा ग्रहण करती है, को रेनेसेन्स इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर एवं अंग्रेजी भाषा के ट्रेनर कुँवर शेखर गुप्ता निःशुल्क रूप से अंग्रेजी भाषा की ट्रेनिंग देते हैं। पर छात्रा को रोजाना कोचिंग एवं कालेज आने में अत्यंत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था जिसे देखते हुए शेखर गुप्ता ने पहल की और उनके इस पहल पर तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मनोविज्ञान के सहायक प्राध्यापक डॉ राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने उसे साइकिल प्रदान करने का निर्णय लिया। राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि उन्होंने भी कुछ इसी प्रकार मेहनत करके अपनी शिक्षा को पूरा किया है और ऐसे में गरीबी एवं मजबूरी क्या होती है इसका उन्हें भली भांति ज्ञान है जिसके कारण ऐसे छात्रों के प्रशिक्षण के लिए उनसे जो भरसक हो पाता है वो करने की कोशिश करते हैं। छात्रा साइकिल पाकर अत्यंत प्रसन्न है कि अब वह अपने किराए के पैसे को बचाकर किताबें खरीद सकेगी। शेखर गुप्ता ने राजेन्द्र जी के इस अति सराहनीय कार्य के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। इस अवसर पर चंद्रप्रकाश गिरी, किरन,शेफाली, अंकिता, अवनींद्र, माधवी, सुनीता, मेहनाज, हेना, मांसी सिंह एवं अन्य छात्र उपस्थित रहे।

Related

news 3705221673598688218

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item