डीएम का एक्शन जारीःएसडीएम और तहसीलदार का वेतन रोका

जौनपुर। डीएम का लापरवाह और कामचोर अधिकारियो कर्मचारियों के खिलाफ एक्शन जारी है। डीएम का तेवर से प्रशासनिक महकमें हड़कंप मच गया है। जिलाधिकारी ने आज शिकायतो और जन समस्याओ का निस्तारण न करने के कारण एडीएम मड़ियाहूं और केराकत तहसीलदार का इस माह का वेतन रोकने का आदेश दिया है। 
बुधवार को जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आई0जी0आर0एस0 एवं  मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की।
         उन्होंने एसडीएम मड़ियाहॅू के 87 एवं तहसीलदार केराकत के 84 शिकायती प्रकरण को निस्तारित न करने पर इस माह का वेतन रोकने का निर्देश दिया। बीडीओ केराकत के 08 एवं एसओ केराकत के 11 डिफल्टर होने पर चेतावनी दी। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को हिदायत दी है कि सभी अधिकारी मुख्यमंत्री तथा आईजीआरएस एवं तहसील दिवस के शिकायती प्रकरण का निस्तारण समय से एवं गुणवत्तापूर्वक करें अन्यथा उनके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

Related

news 4758709724242727695

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item