126 विद्यार्थियों का हुआ चयन

जौनपुर । विश्वविद्यालय परिसर एवं जौनपुर जनपद के महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए शनिवार को हुए जॉब फेयर में कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा 126 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। कुलपति प्रो डॉ राजाराम यादव ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी है। सेंट्रल ट्रेनिंग और प्लेसमेंट सेल की निदेशिका प्रो रंजना प्रकाश ने बताया कि शाइनिंग स्टार आईटी प्राइवेट लिमिटेड में 20, जस्ट डायल में 09 , कार्वी डाटा मैनेजमेंट सर्विस में 20, एक्सिस बैंक में 08, फ्रांसीसिएन सलूशन में 04, कोजेन्ट ई सर्विस में 61 एवं टेलीपरफॉरमेंस 06 की कंपनियों में विश्वविद्यालय परिसर के बीटेक, एमबीए, एमसीए, बी फार्मा के विद्यार्थी इसमें चयनित हुए है. इसके साथ सल्तनत बहादुर महाविद्यालय बदलापुर, राजा श्री कृष्ण पीजी कॉलेज, तिलकधारी महाविद्यालय,मडियाहू पीजी कॉलेज, राम किशन सिंह महाविद्यालय, मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज, शिया डिग्री कॉलेज के भी विद्यार्थियों का चयन हुआ है । एक्सिस बैंक के एचआर अंकिता सिन्हा, कोजेण्ट इ सर्विस के रोहित मेहरा, शाइनिंग स्टार आईटी प्राइवेट लिमिटेड के एचआर गरिमा सिंह, कार्वी डाटा मैनेजमेंट की ममता गौड़,टेली परफारमेंस की पुनीत शहगल,जस्ट डायल के एचआर प्रभांशु श्रीवास्तव सलूशन के फ्रांसीसिएन सलूशन अविरल सोनकर ने चयनित विद्यार्थियों की सूची प्रो रंजना प्रकाश को उपलब्ध कराइ है।

Related

featured 4907528514625739039

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item