इंसानियत की हिफाजत करने का नाम इस्लाम है : डॉ कल्बे रुशेद
https://www.shirazehind.com/2019/12/blog-post_1.html
जौनपुर: शिया धर्मगुरु
मौलाना डॉ कल्बे रुशेद ने कहा कि इंसानियत की हिफाजत करने का नाम इस्लाम है
लेकिन कुछ लोगों ने इसे बदनाम करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी इनका
इस्लाम से कोई भी वास्ता नहीं है। इन्होंने सिर्फ कब्जा करना सीखा था और आज
भी वह यही करते चले आ रहे है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज़ की
माता जी के चालीसवें की मजलिस को इमामबाड़ामीर सखावत हुसैन पोस्तीखाना में
मजलिस को खेताब करते हुए उन्होंने कहा कि इस्लाम ने हमेशा हम हम सभी को हक़
चलने चलने का रास्ता दिखाया है।यही क़िरदार हज़रत मोहम्मद साहब ने नवासे हज़रत
इमाम हुसैन ने निभाया अपने पूरे परिवार की कुर्बानी दे कर पूरी इंसानियत
को बचाया है।इससे पूर्व शिया जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना महफुजूल हसन
खान ने भी मजलिस को खेताब किया।सोज़ख़्वानी गौहर अली ज़ैदी,नज़र अब्बास ने
पढ़ा।अंजुमन मज़लूमिया ने दर्द भरे नौहे पढ़ कर नज़राने अक़ीदत पेश किया।इस मौके
पर जामा मस्जिद जौनपुर के पेश इमाम जनाब महफ़ूज़ुल हसन साहब, पूर्व एमएलसी
सिराज मेहंदी, वरिष्ठ पत्रकार आसिफ़ जाफ़री,हसनैन कमर दीपू, आरिफ
हुसैनी,मौलाना गुलाम अली हरिद्वार,पूर्व चेयरमैन दिनेश टण्डन,नियाज़ ताहिर
शेखू,सूर्य प्रकाश मुन्ना, आज़म ज़ैदी,राकेश सिंह डब्बू, प्रवीण सिंह
पिंटू,सत्यवीर सिंह,हसन ज़ाहिद खां बाबू ,बसपा नेता मोहम्मद हसन तनवीर,नीरज
राय, पंकज सोनकर,शम्सी आज़ाद,मुफ़्ती हाशिम ,नायाब हसन सोनू,शबीब हैदर सदफ
सभासद,ओबैद शेख,शाहिद मेहंदी,मो समीर,आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे अंत में
शमशीर हसन,तौकीर हसन,दिलगीर हसन,फैसल हसन तबरेज़ अफ़रोज़ हसन, तामीर हसन शिबू
ने आभार प्रकट किया।

