इल्म के मंदिर को जात- पात के भेंट नही चढ़ाना चाहिए
https://www.shirazehind.com/2019/12/blog-post_55.html
जौनपुर। दिल्ली के शिया धर्मगुरु मौलाना डॉ कल्बे
रूसेद ने बीएचयू में प्रोफेसर को लेकर चल रहे विवाद पर बोलते हुए कहाकि अगर
किसी विश्वविद्यालय में किसी की नियुक्ति होती है तो वहां जाती या धर्म
नही देखना चाहिए बल्कि योग्यता देखनी चाहिए उन्होंने कहाकि इल्म के मंदिर
को जात- पात के भेंट नही चढ़ाना चाहिए। हैदराबाद में डॉ रेड्डी की बलात्कार
के बाद हत्या किए जाने के मामले में बोलते हुए उन्होंने कहाकि हम सबको एक
साथ मिलकर खड़ा होना चाहिए क्योंकि ये सिर्फ डॉ रेड्डी का नही बल्कि हमारे
घर का मामला है ऐसे में देश की जो सबसे बड़ी अदालत है उसे एक ऐसी सजा देनी
चाहिए आरोपियों को जो कि ऐतिहासिक हो।

