अधिवक्ता संघ चुनाव के लिये 5 पदों के प्रत्याशियों में टक्कर

जौनपुर। मछलीशहर तहसील अधिवक्ता समिति के चुनाव हेतु 18 व 19 को नाम वापसी की तिथि निर्धारित थी। नाम वापसी के अन्तिम दिन गुरूवार को किसी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया। अध्यक्ष, महामंत्री सहित कुल 5 पदों पर आगामी 28 दिसम्बर को मतदान होगा। जानकारी के अनुसार अध्यक्ष पद के लिये भारत सिंह, प्रेम बिहारी यादव एवं सरजू प्रसाद बिन्द में टक्कर है। वहीं महामंत्री पद हेतु अजय सिंह एवं बनवारी राम मौर्य में मुकाबला होगा जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु जय प्रकाश दूबे, लक्ष्मी शंकर पाल, उपाध्यक्ष पद हेतु जितेन्द्र प्रताप यादव, कमलेश सिंह, कोषाध्यक्ष पद हेतु राम स्वारथ तिवारी, नागेन्द्र प्रसाद पटेल उर्फ नागेन्द्र बहादुर पटेल चुनाव मैदान में हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु अजय दूबे, बृजेश पाल, संयुक्त सचिव प्रकाशन पद हेतु राजकुमार पटवा, संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद हेतु सन्तोष यादव, संयुक्त सचिव प्रशासन हेतु धर्म प्रकाश दुबे, आय व्यय निरीक्षक पद हेतु रमेश चन्द्र यादव, सदस्य कार्यकारिणी सीनियर के लिये महाबली यादव, लालजी यादव, दीन दयाल मिश्र, सदस्य कार्यकारिणी जूनियर पद हेतु अशोक विश्वकर्मा, अशोक मिश्रा, अनुराग श्रीवास्तव, अभिताभ यादव, सतीश कुमार, कमला कान्त यादव का निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय है। अधिवक्ता संघ के भवन में चुनाव अधिकारी केदारनाथ यादव, रामजी गुप्ता, राजेन्द्र प्रसाद सिंह, अशोक श्रीवास्तव, जगदम्बा प्रसाद मिश्र की उपस्थिति में नाम वापसी का समय समाप्त होने के बाद प्रत्याशियों की अन्तिम सूची जारी कर दी गयी।

Related

featured 3278375546560967002

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item