फरार अभियुक्त के घर हुई धारा 82 की कार्यवाही
https://www.shirazehind.com/2019/12/82.html
जौनपुर। सरपतहां थाना
क्षेत्र के अशोकपुर खुर्द निवासी अभियुक्त पंकज कुमार के यहां धारा 82 के
तहत कार्यवाही करते हुये उपनिरीक्षक कमलेश कुमार द्वारा मुनादी कराकर नोटिस
चस्पा की गयी। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के नाम स्थानीय थाने में भारतीय
दण्ड संहिता की धारा 363 व 366 के तहत अभियोग पंजीकृत है। उक्त संदर्भ में
उपनिरीक्षक कमलेश कुमार ने बताया कि मुनादी कराकर धारा 82 की कार्यवाही के
उपरान्त फरार अभियुक्त यदि नियत अवधि में हाजिर नहीं होता है तो उसके चल
सम्पत्ति की कुर्की की कार्यवाही प्रारम्भ की जायेगी।

