समिति का मुख्य उद्देश्य आपसी सौहार्द एवं भाईचारा कायम रखना : राजबहादुर यादव
https://www.shirazehind.com/2019/12/blog-post_78.html
जौनपुर। अध्यक्ष, जिला पंचायत एवं जिला एकीकरण समिति राजबहादुर यादव की अध्यक्षता में
जिला एकीकरण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
अध्यक्ष, जिला एकीकरण समिति ने कहा कि समिति का मुख्य उद्देश्य आपसी सौहार्द एवं भाईचारा कायम रखना है। उन्होंने कहा कि जनपद में हमेशा से ही गंगा-जमुनी तहजीब कायम है। कई बार संवेदनशील परिस्थितियों में जनपद के सभी संप्रदाय के धर्मगुरु एवं लोगों ने इसका उदाहरण प्रस्तुत किया है। समिति ने इसके लिए जनपद के सभी संप्रदाय के लोगों एवं धर्म गुरुओं का आभार व्यक्त किया।
बैठक में जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने समिति के सदस्यों की संख्या बढ़ाने तथा समिति में स्वयंसेवी संस्थाओं तथा धर्म गुरुओं के नाम समिति में शामिल करने के निर्देश दिए। समिति के सदस्यों के अनुरोध पर जिलाधिकारी ने जनपद के गायन क्षेत्र की प्रतिभाओं का एक कार्यक्रम कराने तथा उनको सम्मानित कराने का निर्देश सिटी मजिस्ट्रेट को दिया।
सदस्य कैलाश नाथ द्वारा समिति के माध्यम से अन्तर्जातिय विवाह कराने का सुझाव दिया, जिस पर अध्यक्ष ने कहा कि समिति द्वारा सुझाव पर विचार करके कोई निर्णय लिया जाएगा।
बैठक में एमएलसी प्रतिनिधि, विधायक सदर प्रतिनिधि अजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी/सचिव, जिला एकीकरण समिति गौरव वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट सुरेंद्र नाथ मिश्र, डीडीओ दयाराम, सदस्य साजिद हमीद, कैलाशनाथ सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।