जेल में हुई छापेमारी , जेल प्रशासन में हड़कंप
https://www.shirazehind.com/2019/12/blog-post_106.html
जौनपुर। जिला जज और एसपी ने भारी पुलिस फोर्स के साथ जिला जेल का औचक निरीक्षण किया। करीब एक घंट तक जेल की चप्पे चप्पे की तलासी लिया गया। रहने खाने और अस्पताल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। अचानक अधिकारियों के धमकने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। चेकिंग में जेल के भीतर सब कुछ ठीक ठाक मिलने के बाद जेल प्रशासन ने राहत की सांस लिया। जिला जज ओमप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि यह रूटिन चेकिंग थी। चेकिंग में खाने की गुणवक्ता सही पाया गया। अस्पताल में सारी सुविधाएं पायी गयी बैरेक में साफ सफाई सही पाया गया। जेल में क्षमता से अधिक कैदियों के रखे जाने के सवाल पर बताया कि इस समस्या के निदान के लिए एक नयी जेल बनाने का प्रस्ताव है कुछ समस्या है जिसे शीघ्र निदान करके जेल बनाने कार्य शुरू कर दिया जायेगा।