वकील का पुत्र बना जज

जौनपुर। जिले में मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के मईडीह निवासी ग्रामीण परिवेश में पले बढ़े सिविल कोर्ट के वकील तेज बहादुर सिंह के बेटे चेतन सिंह गौतम ने उत्तराखंड पीसीएसजे परीक्षा में चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बेटे के सिविल जज जूनियर डिविजन बनने से परिवार सहित क्षेत्र में खुशी का माहौल है ।  जिले में मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के मईडीह गांव निवासी तेज बहादुर सिंह एडवोकेट के पुत्र चेतन सिंह गौतम ने 2008 में हाई स्कूल स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज मड़ियाहूं से उत्तीर्ण किया। इंटरमीडिएट 2010 में मॉडर्न चिल्ड्रन स्कूल जौनपुर से तथा बीए टीडी कॉलेज जौनपुर से किया । 2016 में बीएचयू में एलएलबी में गोल्ड मेडल , 2018 में एल एल एम की परीक्षा पास कर बीएचयू से ही शोध कर रहे थे । 2018 उत्तराखंड पीसीएस जे की हुई परीक्षा में न्यायिक सेवा सिविल जज जूनियर डिवीजन में उन्हें सफलता मिली। चेतन की माता चिल्ड्रन गाइड हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षिक है । चेतन सिंह गौतम के चाचा रामकृष्ण गौतम  हाईकोर्ट इलाहाबाद में जज हैं। अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता तथा गुरुजनों को दिया है । सफलता पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। प्रेम प्रकाश सिंह, लालसाहब सिंह एडवोकेट ( दादा ) , पूर्व प्रधान राजकुमार शर्मा, प्यारेलाल शर्मा ,राजेश पान्डेय ,वीरेंद्र सिंह सहित क्षेत्र के अनेक लोगों ने बधाई दिया है।

Related

featured 1177204247155869348

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item