नागरिक संशोधन अधिनियम से देश के किसी नागरिक का नही होगा नुकसान : जान्हवी श्रीवास्तव
https://www.shirazehind.com/2019/12/blog-post_976.html
जौनपुर। नगर के एक प्रतिष्ठित होटल में स्वस्थ परिचर्चा की गई। नागरिक संशोधन अधिनियम 2019 पर, देश में हो रही हिंसा आगजनी का कारण बताया गया सिर्फ जानकारी की कमी को शहर के प्रबुद्ध जनों के बीच यह परिचर्चा इस निर्मित की गई कि लोगों तक सही जानकारी पहुंचे CAA/CAB की, पूर्वांचल विश्वविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ जान्हवी श्रीवास्तव के आह्वाहन पर सभी वर्गों के लोग एकत्रित होकर अपनी बात रखी, सभी ने आश्वस्त किया कि हम सभी एक अच्छे नागरिक होने के नाते उन सभी लोगों को इसकी जानकारी देंगे कि इस अधिनियम से किसी का कोई नुकसान नहीं है किसी की भी नागरिकता नहीं छीनी जाएगी ,हां जो प्रताड़ित अल्पसंख्यक है अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान के उन्हें नागरिकता दी जाएगी , यहां पर रहने वाले लोगों की नागरिकता पर किसी तरह का खतरा है,यह जौनपुर शिराज ए हिंद की जमी रही है और यह आपसी सदभाव का हमेशा मिसाल रहा है। ,इसी क्रम में जिलाधिकारी और कप्तान की कार्यशैली को भी विशेष रूप से सभी प्रबुद्ध जनों द्वारा सराहा गया। इस बैठक में वरिष्ठ नेता राजेश श्रीवास्तव , सचिन कुमार सोनी, सारिका सोनी, डॉ श्रीवास्तव, सुनीता श्रीवास्तव, अनूप जायसवाल, शिवजीत सिंह ,मधुलिका श्रीवास्तव , इमाम, गणतंत्र श्रीवास्तव , गौरव श्रीवास्तव ,डा अशोक अस्थाना, डॉ हलीम उपस्थित रही।

