तुर्की से आई प्याज पुरानी प्याज से चार गुनी बड़ी

जौनपुर। प्याज की महंगाई  को देखते हुए केंद्र सरकार ने यूरोपीय देश तुर्की से भारत में प्याज मंगाया है जो जनपद में भी बेची जा रही है।यह प्याज पुरानी प्याज से 4 गुना बड़ी साइज की है व 4 गुना भारी है।ओलंदगंज स्थित एक सब्जी की दुकान के मालिक अतीक अहमद ने बताया की 1940 से उनके पुरखों के जमाने से उनकी दुकान चल रही है।उनकी जानकारी में पहली बार तुर्की देश की यह प्याज मंगाई गई है।उन्होंने बताया कि दोनों के दाम में कोई अंतर नहीं है।120रु/ किलो पुरानी प्याज व नई तुर्की प्याज का दाम है।ग्राहक अब भी पुरानी प्याज ज्यादा खरीदते हैं।1 दिन में उनकी दुकान से 25 किलो के लगभग बिक्री प्याज की होती है।17-18 किलो पुरानी प्याज बिकती है तो 7-8 किलो तुर्की प्याज की बिक्री है।दोनों के रंग में भी अंतर है पुरानी प्याज गुलाबी रंग की है तो तुर्की प्याज गेहुएं रंग की है।दोनों का दाम समान होने और तुर्की प्याज बड़ी व भारी होने के कारण लोग पुरानी प्याज ही ज्यादा खरीद रहे हैं|

Related

BURNING NEWS 7144144490959736609

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item