नालियां जाम, नहीं हटा रहे कूड़े
https://www.shirazehind.com/2019/12/blog-post_184.html
जौनपुर। शीतला चौकियां चौराहे से लेकर रामदासपुर नेवादा शिव साईं धाम तक कूड़े का अंबार लगा है और सड़कों पर जाम नालियों का बदबूदार पानी बह रहा है। इससे संक्रामक रोग फैलने की जहां संभावना फेल रही है वही डेगूं और मलेरिया भी पांच पसार रहा है। बताते हैं कि दर्जनों लावारिस सुअर स्वच्छन्द विचरण करते हुए रोगों के प्रसार में अपनी भूमिका का निर्वाह कर रही है। यह क्षेत्र नगर पालिका परिषद के अन्र्तगत है लेकिन सफाई व्यवस्था बेपटरी है। उक्त सड़क पर पाइप लाइन का पानी बहता रहता है। सफाई कर्मी विहीन गाँव रामदासपुर नेवादा कहने को तो नगरपालिका क्षेत्र में है लेकिन यहां पर भी अन्य स्थानों पर दुव्र्यवस्था का साम्राज्य है। सफाई निरीक्षक नितिन सिंह को ग्रामवासी दीप नारायण व अन्य लोगों ने बुलाकर दीपावाली से कुछ दिनों पूर्व गन्दगी को दिखाया और षिकायत किया परन्तु आज तक कोई सफाई कर्मी नहीं आया । ग्राम वासियों ने प्रषासन से मांग किया है कि सफाई व्यवस्था को सुचारू रूप से कराया जाय जिससे बीमारियांे का प्रसार होने से बचाव हो सके।

