आबकारी टीम ने छापेमारी करके भारी मात्रा शराब किया बरामद
https://www.shirazehind.com/2019/12/blog-post_987.html
जौनपुर। जिले में अवैध शराब का कारोबार बंद होने का नाम नहीं ले रहा है, तमाम प्रयासों के बावजूद हर दिन भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की जा रही है ,पुलिस की मिलीभगत से काला कारोबार जनपद में ख़ूब फल फूल रहा है। रविवार की सुबह आबकारी विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना से नेवढ़िया थाना क्षेत्र के तरती गांव के पास आबकारी विभाग की टीम छापा मारकर भारी मात्रा में कच्ची शराब बरामद की, इसके अलावा, पुलिस ने आरोपियों के पास से शराब बनाने का सामान भी बरामद किया व तीन पुरुष और 2 महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है,
मड़ियाहूं के आबकारी टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि तरती गांव में अवैध रूप से शराब बनायी जा रही है, शराब बनाकर यह पूरे जिले में सप्लाई हो रही है, सूचना पर आबकारी टीम ने तरती गांव में शराब अवैध कारखाने पर छापा मारकर मौके से 3 किलो गांजा व 500 लीटर अवैध देसी शराब,और तीन कार, तीन पुरुष, दो महिला को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

