सड़क हादसे में युवक की मौत

 जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के कुरनी पंचायत भवन के पास बुधवार की सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल एक बाइक सवार युवक की इलाज के लिए वाराणसी जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते है कि क्षेत्र के कुढ़ गाँव निवासी पवन कुमार मौर्य (28) बुधवार को सुबह बाइक से रिश्तेदारी जा रहे थे। उक्त मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से बुरी तरह घायल हो गये। परिजन उन्हें सदर अस्पताल ले गए जहाँ स्थिति खराब होने के कारण उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के चाचा राम लखन की तहरीर पर  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

Related

news 7019229537864336825

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item