होटल में युवक ने किया आत्महत्या

जौनपुर। शहर  के एक  होटल में एक युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है।  पुलिस को सूचना मिली कि होटल के एक कमरे में एक युवक का शव मोफलर के सहारे पंखे से लटक रहा है।  सूचना पर पहुची पुलिस ने दरवाजा को तोड़ा और शव को  कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  जिले के लाइनबाजार थाना क्षेत्र में स्थित वैभव होटल के कमरा न0 42 में  सिद्धार्थ श्रीवास्तव पुत्र राकेश श्रीवास्तव निवासी  चोलापुर वाराणसी का फंदे से लटकता शव मिलने से होटल में हड़कम्प मच गया,घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस व सीओ सिटी सुशील कुमार सिंह मौके पर पहुँच कर दरवाजे को तोड़कर युवक के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई, मौके पर फॉरेंसिक टीम व डॉग स्कवायड की टीम को भी बुला लिया गया। पुलिस के अनुसार  प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

Related

featured 4911994529612739880

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item