कर्मचारी संयुक्त परिषद ने बनायी धरने की रणनीति

जौनपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश शाखा जौनपुर की एक   बैठक   जिला पंचायत सभागार में जिला अध्यक्ष सुभाष चंद अस्थाना की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष जे0एन0 तिवारी ने प्रतिभाग किया। उन्होंने अपने संबोधन में कर्मचारियों की विभिन्न मांगों एवं समस्याओं का जिक्र करते हुए आह्वान किया कि आगामी 20 दिसंबर   को लखनऊ में आयोजित विशाल धरना प्रदर्शन गांधी प्रतिमा हजरतगंज में अधिक से अधिक संख्या में कर्मचारी, आशा बहुएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रिया पहुंचे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की उचित मांग जैसे परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत मिल रहे वैयकितिक वेतन, द्विभाषी प्रोत्साहन भत्ता, कंप्यूटर वर्क, स्नातकोत्तर भत्ता, कैश हैंडलिंग भत्ता सहित पुरानी पेंशन बहाली, आउटसोर्सिंग संविदा कर्मचारियों का समायोजन, आशा बहू, आंगनबाड़ी, चैकीदार रसोईया, होमगार्ड, पीआरडी जवानों का नियमितीकरण, महिला एवं बाल कल्याण विभाग के संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों का नियमितीकरण आदि मांगों की ओर इंगित करते हुए कहा कि बिना एकजुटता के सरकार से मांगों को पूरा नही कराया जा सकता है।   बैठक में अध्यक्ष सुभाषचंद्र, थाना कर्मचारी नेता अजय सिंह, राज, राजेश कुमार सिंह, अरविंद सिंह, प्रमोद कुमार लाल, श्रीमती पुष्पा सिंह, श्रीमती सुधा देवी, श्रीमती सुमित्रा देवी, श्रीमती उर्मिला राय सहित जनपद के समस्त विकास खंडों से आई आशा बहुओं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया तथा अपने विचारों से उपस्थित लोगों को आश्वस्त किया।

Related

featured 2045147576018750200

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item