गलन से आम लोगों की मुश्किलें बढी़
https://www.shirazehind.com/2019/12/blog-post_285.html
जौनपुर। सुबह व शाम की गलन से आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हालांकि दिसंबर के बीच कोहरे की चादर नहीं बढ़ने से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली है। लगातार बढ़ रही गलन के बीच सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों व छोटे बच्चों को हो रही है। साथ ही ट्रेनें लेट होने की वजह से स्टेशन पर पहुंचने वाले यात्रियों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार की सुबह भी गलन के बीच हुई। बाद में गुनगुनी धूप के बीच अधिकतर लोग पार्क व छतों पर नजर आए। मौसमविदों का कहना है कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से गलन में बढ़ोतरी हुई मौसम वैज्ञानिक बताते है कि जनवरी की शुरूआत तेज कोहरे के साथ होने की संभावना है।

