गरीबों की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म
https://www.shirazehind.com/2019/12/blog-post_799.html
जौनपुर। करंजाकला विकासखंड के पारापट्टी गांव में रविवार को प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूर्व प्रधान नागेन्द्र राय की तरफ से कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन कर 250 जरुरतमंदो को कंबल वितरित किया गया । इस अवसर पर नागेन्द्र राय ने कहा कि गरीबों एवं पीड़ित मानवता की सेवा ही सबसे बड़ धर्म है , प्रत्येक व्यक्ति को यथाशक्ति गरीबों, मजदूरों, असहायों व जरुरतमंदों की सेवा कर पुण्य का भागीदार बनना चाहिए इस अवसर पर लालजी त्रिपाठी, बालमुकुन्द राय, पियूष राय, पत्रकार विद्याधर राय श् श्विद्यार्थी श् रामजीत यादव सहित तमाम गणमान्य उपस्थित रहे। सभी के प्रति आभार नगेन्द्र राय ने जताया।

