चोरी के आरोपियों को दूसरी बार पुलिस ने छोड़ा

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के उमरपुर हरिबन्धनपुर देहाती मोहल्ले के निवासी कृष्ण कुमार श्रीवास्तव के मकान में घुसकर चोरों ने एक लाख नकद और पांच लाख के जेवर और कपड़े पर हाथ साफ कर दिया। भुग्तभोगी ने घर के निर्माण में लगे मजदूरों पर चोरी का आरोप लगाया लेकिन पुलिस ने उन्हे दो बार उठाया और लापक में बन्द करने के बाद लेन देने छोड़ दिया। चोरी की घटना के एक महीने 20 दिन से अधिक हो गये है लेकिन इसका पर्दाफाष करने के बजाय पुलिस लीपापोती करने में मषगूल है। ज्ञात हो कि 28 अक्टूबर को उस समय घर को निषाना बनाया जब मकान में कोई नहीं था और नया गेट लगाया गया था। उसी मोहल्ले के मिस्त्री विजय कुमार गौतम तथा चांद पुर के मजदूर रमेंष यादव पर चोरी का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गयी और पुलिस दोनों को लाकर बन्द किया और सौदेबाजी कर छोड़ दिया। भुग्तभोगी पुलिस अधीक्षक और सीओ सिटी के यहंा दर्जनों बार चक्कर लगाया लेकिन सामान बरामद नहीं किया गया। इसके बाद थक हारकर नोडल अधिकारी आईजी के समक्ष भुग्तभोगी प्रस्तुत हुआ तो एक बार पुलिस ने फिर दोनों आरोपियों को उठाया 13 दिसम्बर को लापक में बन्द करने के बाद 16 दिसम्बर फिर छोड दिया। अब भुग्तभोगी का कहना है कि फिर से आईजी के पास थानाध्यक्ष और सीओ सिटी की षिकायत लेकर जायेगा और बतायेगा कि आरोपियों के साथ सख्ती की जाये तो वे चोरी कबूल लेगें लेकिन पुलिस उनसे वसूली कर बार बार छोड़ दे रही है।

ग

Related

featured 7100383083756218225

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item