टैम्पो चालक रंजिशन सर्राफा व्यवसायी की दुकान में घुसाया

जौनपुर। जिले के त्रिलोचलन बाजार में आज एक आटो रिक्शा अनियंत्रित होकर एक दुकान में जा घुसा संयोग अच्छा था कि वहां पर स्कूल बस के इंजार में खड़े तीन मासूम छात्र बाल बाल बच गये। इस हादसे से बच्चो के अभिभावक व दुकान मालिक ने जान बुझकर आटो को दुकान में घुसाने का आरोप लगाया है साथ देर से पुलिस बल मौके पर पहुंचने से भी आक्रोशित हो गये। फिलहाल कुछ देर पुलिस मौके पर पहुंचकर आटो को कब्जे में लेकर थाने ले जाकर जांच पड़ताल में जुट गयी है। 
वाराणसी -लखनऊ हाईवे पर स्थित जलालपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोचन बाजार में आज सूबह बड़ा हादसा होते होते टल गया। इस बाजार के निवासी व व्यापार मण्डल अध्यक्ष अनुराग वर्मा के दुकान के सामने टीन सेड में उनके दो पुत्रो से समेत तीन मासूम बच्चे स्कूल जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे इसी बीच एक आटो रिक्शा अनियंत्रित होकर टेन सेड तोड़ते हुए दुकान से टकरा गयी। आप लोग खुद सीसीटीवी फुटेज में देख सकते है कि हादसे के समय एक छात्र किस तरह से भागकर अपनी जान बचायी। हादसे के बाद व्यापारी नेता अनुराग वर्मा ने तुरन्त पुलिस को सूचना दिया लेकिन इसके बाद भी पुलिस नही पहुंची तो उन्होने एसपी को फोन करके पूरे घटनाक्रम की जानकारी दिया। इस बीच चालक और उसके कुछ समर्थक अपना आटो ले जाने को लेकर अनुराग वर्मा व उसके भाई के साथ मारपीट किया। एसपी का आदेश मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गयी। इससे पहले आटो चालक अपने साथियो के साथ फरार हो गया था। फिलहाल पुलिस आटो को कब्जे में लेकर थाने ले गयी। 


Related

featured 5417216963858474707

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item