जौनपुर के सर्वेश मिश्र को राजस्थान में मिली डाक्टरेट उपाधि

जौनपुर। सुइथाकला क्षेत्र के ईशापुर गांव की पावन मिट्टी को सुगंधित करने वाले सर्वेश मिश्र को राजस्थान केन्द्रीय विश्वविद्यालय बांदर सिंदरी किशनगढ़ अजमेर से हिन्दी साहित्य में डाक्टरेट की उपाधि प्राप्त होने पर परिजनों सहित उनके शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया। बताया गया कि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित 6वें दीक्षांत समारोह में भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष डा. के. सिवन, कुलाधिपति डा. के. कस्तूरीरंगन एवं कुलपति प्रो. अरूण पुजारी की गरिमामयी उपस्थिति में श्री मिश्र को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गयी। उनका शोध सम्प्रति राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर के हिन्दी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर ड. जितेन्द्र सिंह के निर्देशन में काशीनाथ सिंह के उपन्यासों में समसामयिक यथार्थ बोध विषय पर सम्पन्न हुआ है। इस बाबत पूछे जाने पर श्री मिश्र ने बताया कि शोध कार्य में राजस्थान केन्द्रीय विश्वविद्यालय के हिन्दी के विभागाध्यक्ष प्रो. लक्ष्मी अय्यर के साथ सभी सहायक आचार्य व शोधार्थियों का सतत् सहयोग रहा। शोध कार्य सम्पन्न होने में डा. प्रदीप दुबे, डा. अखिलेश शर्मा, आशीष मिश्र, प्रवीण यादव, रामसेवक यादव सति अन्य लोगों का अविस्मरणीय सहयोग रहा। बता दें कि हिन्दी साहित्य की राष्ट्रीय-अन्तरराष्ट्रीय संगोष्ठी में समसामयिक लेख की प्रस्तुति के अलावा साहित्यिक पत्र-पत्रिकाओं में श्री मिश्र के लेख प्रकाशित हुये हैं।

Related

featured 2006757865931140103

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item