आज का दौर पूर्णतः बहुमुखी प्रतिभाओं का हैः बीएसए
https://www.shirazehind.com/2019/12/blog-post_50.html
जौनपुर। वाराणसी में 6 दिसम्बर से शुरू हो रहे दो दिवसीय मण्डलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता समारोह में प्रतिभाग करने जा रहे जनपद के प्रतिभागी बच्चों को आशीर्वाद देते हुये जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि आज का दौर पूर्णतः बहुमुखी प्रतिभाओं का है जिसमें सभी बच्चों को सभी संभव दिशाओं में अपनी प्रतिभा को निखारने के लिये कठोर मेहनत करनी चाहिये। खण्ड शिक्षा अधिकारी संजय यादव के नेतृत्व में जूनियर हाईस्कूल कबीरूद्दीनपुर से योगाभ्यास के लिये प्रतिभाग करने जा रहे बच्चों को सम्बोधित करते हुये बीईओ धर्मापुर ने कहा कि आज के दौर में जिस ढंग से पाठ्यक्रमों का स्तर काफी ऊंचा हुआ है, ऐसी स्थितियों में बच्चों के लिये नियमित योगाभ्यास एक वरदान है और हर विद्यालय योग से आच्छादित होना चाहिये। उन्होंने बताया कि योग प्रशिक्षक अचल हरीमूर्ति द्वारा राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता के अनुसार सभी 18 आसनों का प्रशिक्षण दिया गया है। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक मजाहिर आलम, महेन्द्र यादव, पद्माकर राय, गोमती, विजय कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

