एसपी ने केराकत व चंदवक थाने का किया निरीक्षण
https://www.shirazehind.com/2019/12/blog-post_282.html
जौनपुर। नवागत आरक्षी अधीक्षक अशोक कुमार तृतीय ने गुरूवार को केराकत व चंदवक थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय के रजिस्टरों को देखते हुये रख-रखाव सही से न मिलने पर नाराजगी जतायी। साथ ही थाना परिसर, बैरक, शौचालय आदि की साफ-सफाई हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस अवसर पर तमाम मातहत उपस्थित रहे।

