अराजक तत्वों ने तोड़ी अम्बेडकर प्रतिमा, मचा बवाल
https://www.shirazehind.com/2019/12/blog-post_66.html
जौनपुर। महाराजगंज थाना क्षेत्र के तार्जनपुर रामनगर गांव में कुछ अराजक तत्वों ने डा. भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा को बीती रात तोड़ दिया। इसकी जानकारी ग्रामीणों को गुरूवार को सुबह हुई तो हंगामा खड़ा कर दिया गया। वहीं जानकारी होने पर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गये जो आनन-फानन में अम्बेडकर जी की दूसरी प्रतिमा लगवाये तब जाकर मामला शान्त हुआ। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी बदलापुर, थानाध्यक्ष महाराजगंज, ग्राम प्रधान नागेन्द्र कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

