माता पिता के साथ बेहतर व्यवहार करें: हुज्जत
https://www.shirazehind.com/2019/12/blog-post_33.html
जौनपुर। समाज सेवी व सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सैय्यद अली शब्बर की दूसरी बरसी के अवसर पर इमामबाड़ा नकी फाटक मे मजलिस हुई, जिसमे सोजख्वानी आमिर मेहदी कजगांवी ने किया तथा शोला जौनपुरी, हैदर काजमी, अशर काजमी ने सलाम पढ़ा। फैजाबाद से आये मौलाना मोहम्मद हुज्जत ने मजलिस को सम्बोधित करते हुए कहा कि कुरआन में अल्लाह ने माता-पिता के साथ बेहतर व्यवहार करने का आदेश दिया है, अपने माता-पिता के साथ बेहतरीन व्यवहार करो। यदि उनमें से कोई एक या दोनों बुढ़ापे की उम्र में तुम्हारे पास रहें तो उनसे उफ् तक न कहो बल्कि उनसे करूणा के शब्द कहो। उनसे दया के साथ पेश आओ, आगे मौलाना ने कहा कि इस्लाम में औरत का दर्जा बहुत बुलन्द है। उसके पाँव तले जन्नत बताई गई है। जो शख्स औरत की इज्जत करता है, वह ‘शरीफ’ कहलाता है और जो इज्जत नहीं करता है, उस पर लानत भेजी जा सकती है। आगे हुज्जत ने कहा, सीमाओ मे रहते हुए महिलाए हर क्षेत्र मे आगे बढ़े, चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो या जिन्दगी का, बच्चो की परवरिश ऐसे वातावरण में करें कि वह संस्कारवान बने, शादियों मे फिजूल खर्ची से परहेज करे, कुरान की रोशनी मे जिन्दगी संवारें, हमें एक दूसरे से प्रेम व सदभाव का रवैया रखना चाहिए और आज- कल समाज में लड़कियो व औरतो की जो इस तरह नाकदरी हो रही है इनके साथ दुर्यव्यवहार हो रहा है ये बहुत ही अफसोस की बात है इसके लिए सख्त से सख्त कानून बना कर इस तरह की घटनाओ को रोकना चाहिए, हमे बच्चो की परवरिश भी अच्छे ढ़ग से करनी चाहिए, समाज को बेहतर बनाने मे हम सभी योगदान करे। मोहम्मद मुस्तफा ने आये हुए लोगो के प्रति आभार व्यक्त किया, धर्म गुरू मौलाना सै. सफदर हुसैन जैदी, मौलाना सै. आबिद रजा, मैलाना शाजान रिजवी, कैफी मोहम्मदाबादी, हसन मुस्तफा कायम, सै.मो.हसन नसीम, इमदाद हुसैन, मोहसिन रजा अरशद, मोहम्मद अब्बास, दानिश काजमी, नजमुल हसन नजमी, हैदर हुसैन सोनी आदि लोग उपस्थित रहे।

