चुप नहीं रहना है हिंसा नहीं सहना हैः नायाब शकील

 जौनपुर। विकास खंड सिरकोनी के अंतर्गत डॉ0 शिवप्रसाद राजपति महाविद्यालय दरीबा, जफराबाद    में 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक महिला हिंसा के विरुद्ध अभियान ग्रामीण विकास एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित संगोष्ठी मे नायाब शकील ने कहा कि हमारे देश का संविधान सभी के लिए एक समान अधिकार और सम्मान दिया है लेकिन महिलाओं पर हिंसा कम नहीं हो रही है जो चिंता का विषय है महिलाएं चाहे बाहर हो या घर के अंदर लेकिन अपने को सुरक्षित  महसूस नहीं कर रही है। महिलाओं के साथ हमारे समाज ,परिवार और रिश्तेदारों द्वारा यौन उत्पीड़न घरेलू हिंसा, दहेज हत्या, बाल विवाह ,बिना मर्जी के शादी करने के लिए बाध्य किया जाता है जो सरासर गलत है ऐसे में सभी को जागरूक होकर अपने हक और अधिकार के लिए लड़ना होगा। चुप नहीं रहना है हिंसा नहीं सहना है। महाविद्यालय के उपाध्यक्ष अरविंद यादव ने कहा कि महिलाएं किसी से कमजोर नहीं है उन्हें मौका मिलने की केवल जरूरत है यदि महिलाओं को मौका मिले तो निश्चित ही सफलता हासिल करेंगी। संगोष्ठी में माया मौयां व महेंद्र शर्मा ने स्वास्थ्य, शिक्षा ,अधिकार यौन उत्पीड़न, बाल विवाह के विषय पर विस्तृत चर्चा कर बच्चों को जागरूक किया जिससे आप लोग अपने अधिकार को सरलता से प्राप्त कर सकते हैं महिलाएं आज घर के अंदर भी सुरक्षित नहीं है यह बहुत चिंता का विषय है। चंद्रभान राव व दिग्विजय विश्वकर्मा ने कहा कि महिला की दुश्मन महिला ही है दहेज समाज में बहुत बड़ा कलंक है इसके छुटकारा पाने के लिए सभी को सोचना पड़ेगा। महिलाओं को पुरुषों के बराबर समझा जाए जिसने उसका समाज में एक पहचान बने और लोगों को कंधे से कंधा मिलाकर चलें।   प्रियंका, रेशमा, गुड़िया, आश्मीनबानो ,परवीन, श्वेता, संगीता ,आंचल आदि लोग उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन एवं सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापन सामाजिक कार्यकर्ता रमेश यादव ने किया ।

Related

featured 5517618654082057686

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item