नामांकन 12 को , 28 दिसम्बर को होगा मतदान
https://www.shirazehind.com/2019/12/12-28.html
जौनपुर। एल्डर्स कमेटी द्वारा तहसील अधिवक्ता समिति के पदाधिकारियों के चुनाव की घोषणा कर दी गई। 12 दिसम्बर को मतदान व 28 दिसम्बर को मतदान की तिथि निर्धारित की गई है। एल्डर्स कमेटी की बैठक तहसील अधिवक्ता संघ भवन में हुई।जिसमें कमेटी के सदस्यों केदार नाथ यादव,रामजी गुप्ता,आर.पी. सिंह,अशोक कुमार श्रीवास्तव,जगदंबा प्रसाद मिश्र ने अधिवक्ता समिति चुनाव की घोषणा किया।जिसमें मतदाता सूची का प्रकाशन 4 दिसम्बर,आपत्ति 7 दिसम्बर,आपत्ति का निस्तारण 10 दिसम्बर,अन्तिम सूची प्रकाशन 11 दिसम्बर,नामांकन 12 दिसम्बर,जांच 17 दिसम्बर,वापसी18 दिसम्बर,मतदान व मतगणना 28 दिसम्बर की तिथि निर्धारित की गई है।अभी तक 238 मतदाताओं का पंजीकरण हुआ है।तहसील परिसर में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।

