कोई भी शिक्षक सदस्यता से वंचित न रहे : अरविंद शुक्ला
https://www.shirazehind.com/2019/12/blog-post_34.html
जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक नव दुर्गा मंदिर सद्भावना पुल के परिसर में मांडलिक मंत्री एवं जिला अध्यक्ष अरविंद शुक्ला की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए श्री शुक्ल ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश के क्रम में सभी ब्लॉक अध्यक्ष एवं मंत्री अपने विकास क्षेत्रों में 10 दिसंबर तक सदस्यता अभियान चलाकर सदस्यता सूची उपलब्ध करा दें, कोई भी शिक्षक सदस्यता से वंचित न रहे । जिस विकास क्षेत्र से कोटा मनी तथा सदस्यता अभियान की सूची दिसंबर तक प्राप्त नहीं होगी वहां पर संयोजक नियुक्त कर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा । जिन विकास क्षेत्रों में कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्त हो गया है वहां पर अतिशीघ्र चुनाव कराया जाए। बैठक में विकास क्षेत्र सिकरारा, मछली शहर एवं रामनगर में संयोजक तथा सहसंयोजक बनाकर निर्देश दिया गया कि वह भी अपने विकास क्षेत्रों में 10 दिसंबर तक सदस्यता अभियान चलाकर सूची उपलब्ध करा दें। जिससे अतिशीघ्र उनका चुनाव संपन्न कराया जा सके। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कोई भी शिक्षक ए आर पी हेतु आवेदन करता है तो प्राथमिक शिक्षक संघ उसे अपनी सदस्यता से निलंबित कर देगा। बैठक में लाल साहब यादव, लक्ष्मीकांत सिंह, रवि चंद्र यादव, रामदुलार यादव, पद्माकर राय, सुनील यादव, विष्णु तिवारी, डॉ उषा सिंह ,अनिल दीप चौधरी, संतोष सिंह, प्रशांत मिश्रा, त्रिभुवन यादव, शैलेंद्र पाल ,मनोज यादव सहित सभी विकास क्षेत्रों के अध्यक्ष मंत्री एवं जिला कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे।

