कैडेटों ने रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक

जौनपुर। 98 बटालियन के कमाण्डिंग आफिसर कर्नल परमदीप सिंह के दिशा निर्देशन में नगर के टीडीपीजी कालेज के 200 एनसीसी कैडेटों ने रैली निकाली। यह रैली स्वच्छता, डेंगू, प्रदूषण नियंत्रण के तरीकों एवं उपायों को प्रभावशाली ढंग से क्रियान्वयन के लिये निकाली गयी। कालेज के मुख्य प्रवेश द्वार से निकली रैली लाइन बाजार, वाजिदपुर, कन्हईपुर, मतापुर के लोगों को जागरूक करते हुये आवश्यक बातें बतायीं। साथ ही इसे अमल में लाने का आह्वान भी किया। पुनः कालेज पहुंचकर समाप्त हुई रैली में शामिल कैडेटों को सम्बोधित करते हुये मेजर पीपी सिंह एवं कैप्टन रजनीश सिंह ने डेंगू के नियंत्रण के बारे मंे जानकारी दिया। इस अवसर पर सूबेदार मेजर अंसारी, सूबेदार सीवी पुन, सीनियर अण्डर आफिसर सुमित, हिमांशु सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related

featured 730903283258925241

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item