मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज को तीन छात्राओं को मिलेगा गोल्ड मेडल
https://www.shirazehind.com/2019/12/blog-post_65.html
मोहम्मद
हसन पीजी कॉलेज जौनपुर के प्राचार्य डॉक्टर अब्दुल कादिर खान को वीर
बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से सूचना प्राप्त हुई कि पूर्वांचल
विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य परीक्षा सत्र 2019 में
स्नातकोत्तर स्तर पर शिक्षा शास्त्र की परीक्षा में श्रद्धा दुबे पुत्री
सुशील कुमार दुबे गृह विज्ञान (फूड न्यूट्रिशन) में निधि सिंह पुत्र संजय
सिंह, गृह विज्ञान ह्यूमन डेवलपमेंट में बीना त्रिगुनाइत पुत्री लौटू
प्रसाद त्रिगुनाइत ने अपने प्रथम प्रयास में ही सर्वोत्तम अंक प्राप्त किया
है उक्त छात्राओं को पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 23 वें दीक्षांत समारोह
में गोल्ड मेडल एवं प्रमाण पत्र सम्मानित किया जाएगा महाविद्यालय के
प्राचार्य डाँ कादिर ने छात्राओं को विश्वविद्यालय की परीक्षा में सर्वोच्च
अंक के साथ गोल्ड मेडल प्राप्त करने के छात्राओं एवं महाविद्यालय की बड़ी
उपलब्धि बताया तथा छात्रों की भूरी भूरी प्रशंसा के साथ इस तरह आगे भी अपने
जीवन में प्रगति की राह चलते हुए देश और महा विद्यालय का नाम रोशन करने की
शुभकामना के साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की लगातार मोहम्मद हसन पीजी
कॉलेज को विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडल इस सूची में नाम आने से
विश्वविद्यालय महाविद्यालय में खुशी का माहौल नजर आया इस मौके पर
विभागाध्यक्ष एवं समस्त प्रवक्तागण ने भी बोर्ड में लिस्ट में चयनित हुए
छात्राओं का की भी प्रशंसा की और उनको हमेशा अच्छे पायदान पर पहुंचने का भी
प्रोत्साहित किया।

