थाने पहुंची महिला को कोतवाल ने उसे डांट फटकार भगा दिया

  जौनपुर। केराकत क्षेत्र के पसेंवा गांव निवासी एक महिला का आरोप है कि रात में उसकी सास ने जान से मारने की कोशिश करते हुए जलाने का प्रयास किया। सोमवार की सुबह जब महिला थाने पहुंची तो कोतवाल ने उसे डांट फटकार भगा दिया। इसके बाद महिला एसपी के पास पहुंची, एसपी के आदेश पर कोतवाल ने देरशाम मुकदमा दर्ज कर लिया।
सोमवार की सुबह हाथ में प्रार्थना पत्र लिए अपने दो बच्चों के साथ पसेंवा निवासी बबिता देवी कोतवाली पहुंची। उन्होंने बताया कि रविवार की शाम घर में सास से उसका झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद जब वह सोने चली गई तो उसके पीछे उसकी सास ने तकिया से मुंह दबाकर उसे जान से मारने का प्रयास किया, लेकिन उसने धक्का दिया और माचिस की तिली से जलाकर मारना चाहा। जिससे उसकी साड़ी में आग लग गई तो वह भागते हुए बाहर गई जहां पड़ोसियों ने आग बुझाया। सब कुछ सुनने के बाद कोतवाल ने उसे भगा दिया। महिला वहां से एसपी कार्यालय पहुंची, जहां से एसपी रविशंकर छवि के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने देरशाम महिला के पति, देवर, सास, ससुर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट, गाली, जान से मारने की धमकी व डीपी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

Related

featured 2847504218091594230

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item