शिवसैनिकों ने दोषियों को फांसी देने की उठायी आवाज

जौनपुर। हैदराबाद में हुये जघन्य अपराध के मामले में युवाओं ने सिकरारा क्षेत्र के लाला बाजार से गुदरीगंज तक सड़क पर उतरकर विरोध दर्ज कराया। साथ ही दोषियों को शीघ्र ही फांसी देने की मांग किया। आक्रोशित युवाओं का नेतृत्व कर रहे युवा शिवसेना के जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि हम केन्द्र और तेलंगाना सरकार से मांग ऐसी सजा मिले जो नजीर स्थापित कर सके और एक महीने के अन्दर रोजाना सुनवाई करके सभी दोषियों को फांसी दी जाय। इसी क्रम में अन्य वक्ताओं ने कहा कि बलात्कार विरोधी कानून में संसोधन कर बालिग हो या नाबालिग, सबके लिये फांसी की सजा का प्रावधान किया जाय। इस अवसर पर दुर्गम यादव, राहुल यादव, निलेश यादव, बाबा, रिंकू, शिवम, अंकित, सचिन, बृज लाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related

featured 8540877571666966839

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item