गैस सिलेण्डरों से लदा ट्रक खाई में गिरा, कोई हताहत नहीं

जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के जौनपुर-केराकत मार्ग पर गजना गांव के पास स्थित बुढ़ऊ बाबा मंदिर के पास अचानक सामने आये पिकअप को बचाने के चक्कर में गैस सिलेण्डर से भरा ट्रक पुलिया की रेलिंग तोड़ते हुये खाई में चला गया। यह तो संयोग रहा कि एक भी सिलेण्डर नहीं फटा, अन्यथा ट्रक में आग लग जाती। प्राप्त जानकरी के अनुसार बाबतपुर इण्डियन गैस प्लाण्ट से 302 भरे एलपीजी सिलेण्डर लादकर केराकत की तरफ से खेतासराय गैस गोदाम पर उतारने ट्रक जा रहा था। ट्रक चालक सुरेन्द्र कुमार निवासी पलाही पट्टी थाना चोलापुर जनपद वाराणसी ट्रक से भोर में लगभग 5 बजे जौनपुर से तीव्र गति से आ रही पिकअप के सामने अचानक आ जाने से अनियंत्रित हो गया। पुलिया के पास बने ब्रेकर पर ट्रक उछलने से पुलिया की रेलिंग तोड़ते हुये लगभग 15 फीट नीचे खाई में चला गया। आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और ट्रक में फंसे चालक को किसी तरह बाहर निकाले जिसके बाद पास स्थित बाजार सेवईनाला से एक निजी चिकित्सक से प्राथमिक उपचार कराया। इधर सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस लोगों को ट्रक से दूर हटाया। साथ ही घटना की सूचना इण्डियन गैस विभाग एवं ट्रक मालिक को दिया। समाचार लिखे जाने तक ट्रक वहीं खाई में गिर पड़ी थी।

Related

featured 6591127585049080164

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item