शाहगंज पुलिस ने दो वांछितों को किया गिरफ्तार

जौनपुर। शाहगंज कोतवाली पुलिस ने लगभग 2 वर्षों से फरार चल रहे दो वांछितों को गिरफ्तार कर लिया जिन्हें चालान न्यायालय भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश सिंह के अनुसार खेतासराय थाना क्षेत्र के रानीमऊ से पकड़े गये वांछितों में मो. अलीम एवं मो. हलीम निवासीगण रानीमऊ थाना खेतासराय हैं। उन्होंने बताया कि दोनों आईपीसी की धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम, 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम एवं 419, 420, 467, 468, 471, 427, 307 के तहत वांछित हैं। दोनों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाल जय प्रकाश सिंह के अलावा आरक्षी विकेश चौहान, अश्वनी शर्मा, राम प्रवेश यादव शामिल रहे।

Related

featured 6783337024037233713

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item