कट्टे की नोंक पर आधा दर्जन बकरियां उठाया
https://www.shirazehind.com/2019/12/blog-post_48.html
जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र में बीती रात पशु चोरों आतक कायम हो गया। वे कट्टे की नोंक पर नरहन गांव से करीब आधा दर्जन बकरियां उठा ले गए। घटना से पषु पालकों में दहषत व्याप्त है। बताते है कि चोर नरहन गांव के बशीर खान की एक बकरी और एक बकरा, शिवपूजन विश्वकर्मा की दो बकरी, शफीक अहमद की दो बकरी, छोटेलाल और बद्री यादव की एक एक बकरियां उठा ले गए। बशीर खान ने बताया कि वे रात में जाग गए थे। उन्होंने चोरों का विरोध किया तो एक ने कट्टा सटा दिया और जान से मार देने की धमकी दी। जिससे वे कुछ नहीं कर सके। घटना से पषु पालक के साथ ही आम लोग भी भयजदा है।

