सांसद ने किया गौशाला का उद्घाटन
https://www.shirazehind.com/2019/12/blog-post_53.html
जौनपुर। मछली शहर के सांसद बीपी सरोज ने क्षेत्र के ग्राम निजामुदद्दीनपुर में एक भब्य गौशाला का फीता काट कर उद्धघाटन किया । इस अवसर पर श्री सरोज ने लोगों से आह्वान किया कि गांव का हर ब्यक्ति मां अन्नपूर्णा के नाम पर एक एक रोटी गौमाता को अपने हांथो से खिलाये इसके दो फायदे भी है एक फायदा यह है कि उसे पुण्य मिलेगा दूसरे गौमाता जब अपनी जबान से हथेली को स्पर्श करेंगी तो वैज्ञानिक दृष्टिकोण से कई तरह की बीमारी भी दूर होंगी । इस अवसर पर जिलाधिकारी ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ देने के लिए एक आधिकारी की टीम बनाकर गांव गांव जाकर मौके पर जाकर समस्याओं का समाधान करने के लिए शीघ्र भेजने का काम करेंगे । ज्ञात हो कि साँसद जिस मार्ग से होकर जा रहे थे उस सड़क की खस्ता हाल देखकर उसे तुरन्त बनाने के लिये मुख्य विकास अधिकारी को निर्देषित दिया तथा मुख्य विकास अधिकारी ने कहा एक माह के भीतर सड़क बना दिया जाएगा। इस मार्ग के मरम्मत के लिए सांसद ने अपने निधि से धन आवंटित किया है।

