जौनपुर के डा. सूर्याबाली दिल्ली में सम्मानित

जौनपुर। अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा की जनपद शाखा द्वारा रविवार को नगर के गोमती नदी के तट पर बने गोपी घाट पर बैठक की गयी जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जगदीश गोंड ने किया। इस मौके पर जनपद के मूल निवासी डा. सूर्याबाली धुर्वा को नई दिल्ली में आयोजित टेली मेडिसिन सोसायटी ऑफ इण्डिया की 15वीं अन्तर्राष्ट्रीय टेली हेल्थ कांफ्रेंस में टेली मेडिसिन ऑफ इण्डिया के फेलोशिप से सम्मानित किये जाने पर खुशी जतायी गयी। इस दौरान बताया गया कि श्री धुर्वा जनपद के शाहगंज तहसील क्षेत्र के विरैली गांव के मूल निवासी हैं जो वर्तमान में एम्स भोपाल में एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में सेवा दे रहे हैं। पूर्व में चिकित्सा क्षेत्र के कई अन्तर्राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त श्री धुर्वा के इस सम्मान की जानकारी होने पर जनपद के गोंड समाज के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गयी। इस अवसर पर देवी प्रसाद गोंड, कमलेश गोंड, अखिलेश गोंड, महेश लाल गोंड, गुड्डू गोंड, लहुरी गोंड, अजीत गोंड, सुजीत गोंड, मनोज गोंड सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related

featured 405075323008439350

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item